
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Holi 2024 WhatsApp Stickers: वॉट्सएप पर कलरफुल स्टिकर्स के साथ शुभकामनाएं भेजना और रोमांचक हो गया है। ये स्टीकर रंगों के त्योहार होली का जश्न मनाने के लिए उपयुक्त हैं। अब होली पर भी वॉट्सएप स्टिकर्स यूजर्स की मौज को बढ़ाने के लिए तैयार हैं। अगर आप होली की शुभकामनाओं में होली स्टिकर्स शामिल करना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। आज हम आपको होली पर स्पेशल स्टिकर्स डाउनलोड करने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं।
स्टेप 1- सबसे पहले वॉट्सएप ओपन करें। चैट बॉक्स में जाएं जिसे आप होली 2024 स्टिकर भेजना चाहते हैं।
स्टेप 2- कीबोर्ड से इमोजी विकल्प में जाएं। फिर स्टिकर पर टैप करें।
स्टेप 3- सर्च बॉक्स में Holi 2024 लिखकर सर्च करें।
स्टेप 4- अब अपनी पसंद का स्टिकर पैक सिलेक्ट करें और जोड़ लें।
स्टेप 5- इस तरह होली स्टिकर के साथ विश कर सकते हैं।
अगर आप अलग से स्पेशल स्टिकर डाउनलोड करना चाहते हैं तो स्टिकर एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए प्ले स्टोर पर जाकर होली 2024 स्टिकर लिखकर सर्च करें। अब कोई भी एप डाउनलोड करें। इसके बाद एप ओपन करें और स्टिकर पैक सिलेक्ट करें। एड टू वॉट्सएप आइकन पर जाएं। अब अपना वॉट्सएप खोले और इमोजी सेक्शन में जाएं। स्टिकर लिस्ट में से पैक चुनें और सेंड कर दें।