Sakat Chauth 2023: नए साल में इस दिन रखा जाएगा माघ चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
Sakat Chauth 2023: माघ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 10 जनवरी 2023 को दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से शुरू होगी।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 25 Dec 2022 08:44:25 AM (IST)
Updated Date: Sun, 25 Dec 2022 08:44:25 AM (IST)
Sakat Chauth 2023Sakat Chauth 2023: विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी को समर्पित सकट चतुर्थी का व्रत माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। हिंदू धर्म में चौथ व्रत का बहुत महत्व माना जाता है और महिलाएं इसे पूरी श्रद्धा के साथ निराहार व्रत रखती हैं और रात में चंद्रमा को देखकर ही व्रत का पारण करती हैं। इस बार सकट चौथ का व्रत 10 जनवरी 2022, मंगलवार के दिन रखा जाएगा।
पंडित रमाकांत मिश्रा के अनुसार, सकट चौथ पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना कर चंद्रमा को देखकर व्रत का पारण किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार सकट चौथ के दिन व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन के संकटों का नाश होता है और कई जगहों पर इसे संतान की उन्नति व रक्षा के लिए भी रखा जाता है। आइए जानते हैं इसका मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में...
सकट चौथ 2023 शुभ मुहूर्त
माघ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 10 जनवरी 2023 को दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से शुरू होगी और 11 जनवरी 2023 दोपहर 2 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी। वहीं मान्यताओं के अनुसार किसी भी तिथि को उदया तिथि के अनुसार मान्य माना जाता है। वहीं सकट चौथ 2023 का व्रत 10 जनवरी, मंगलवार को रखा जाएगा। वहीं चंद्रोदय इस दिन रात 8 बजकर 41 मिनट पर होगा।
सकट चौथ 2023 पूजा विधि
- सकट चौथ पर एक चौकी पर गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें।
- गणेश जी की मूर्ति के पास माता लक्ष्मी की मूर्ति भी स्थापित करें।
- इसके बाद भगवान गणेश को उनकी प्रिय वस्तुएं जैसे पुष्प, दूर्वा, मोदक आदि अर्पित करें।
- श्री गणेश के मंत्र 'वक्रतुण्ड महाकाय' का जाप करते हुए 21 दूर्वा गणेश जी को अर्पित करें।
- भोग के लिए तिल और गुड़ से बने लड्डू चढ़ाएं।
- सकट चौथ व्रत कथा सुनने के बाद आरती करें।
- रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देकर सकट चौथ व्रत संपन्न करें।