
महाशिवरात्रि 2021: हिंदू धर्म का पर्व महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) आने को है। भगवान शिव का नाम सुनते ही भक्तों के मन में बेल पत्र (Bel Patra) की याद आ ही जाती है। भोलेनाथ का प्रिय बेलपत्र बेहद औषधीय गुणों से भरपूर है। कई रिसर्च के अनुसार बेल पत्र शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही बुखार का उपचार कर सकता है। वहीं मधुमक्की, ततैया या किसी कीड़े के काटने पर इसके पत्ती का रस लगाने पर तुरंत आराम मिलता है। WebMD की एक रिपोर्ट के मुताबिक बेलपत्र का वैज्ञानिक नाम Aegle Marmelos है। बेल पत्र में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन (ए, सी, बी1, बी6 और बी12) राइबोफ्लोबिन, मिनिरल, पोटेशियम और फाइबर होता है। ऐसे में आज हम आपको बेलपत्र के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी और लाभदायक भी है।
चेहरे को ग्लोइंग और हेयर फॉल कंट्रोल
बेल पत्र में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसका लेप चेहरे पर लागने से ग्लो आता है। साथ ही दाग-धब्बे को हटाता है। साथ ही बेल पत्र का जून बनाकर पीने या पत्ती खाने से हेयर फॉल कंट्रोल में रहता है। बाल में चमक आती है व घने होते हैं।
डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद
डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल व दिल से संबंधित बीमारियों के लिए बेल पत्र का सेवन फायदेमंद होता है। वहीं इसमें लैक्सेटिव प्रोपर्टीज होती है जो पाचन को दुरुस्त रखता है।
गर्मी में शरबत बनाकर पिए
गर्मी के मौसम में बेल के फल का शरबत बनाकर पिया जा सकता है। यह शरीर के तापमान को नियंत्रण में रखता है। बेल का शरबत बनाना बेहद सरल है। इसके लिए बेल के फल से पल्प को निकाल ले। फिर उसमें दो गिलास पानी डालें। इसके बाद एक नींबू का रस, चार-पांच पूदीना पत्ती और इच्छा अनुसार शक्कर डालकर मिला दें। अब बर्फ डालकर पिए और दूसरों को भी पिलाएं।