
Ank Jyotish 7 October 2022: मूलांक 1- बड़ों की सलाह मानने से आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। अच्छी गतिविधियों में शामिल होना का अवसर प्राप्त होगा। किसी से चल रहा झगड़ा दूर होगा। यदि दूसरे आपका सम्मान करते हैं, तो आपको भी उनकी इज्जत करनी चाहिए। मन में किसी प्रकार का भय रह सकता है। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
मूलांक 2- विशेष योजना बनाने के लिए अच्छा समय है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। आप महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट रखकर भूल सकते हैं। किसी से वाद- विवाद करने में समय नष्ट न करें। कुछ समय एकांत में बिताएं। व्यापार में मुनाफा हो सकता है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।
उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें।
मूलांक 3- आप अपनी क्षमता से अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। कुछ अच्छी और शुभ योजना पर खर्च होगा। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और संयम बनाए रखें। आपका संशयवादी स्वभाव कार्यों में परेशानी डाल सकता है। आपको व्यवसाय बढ़ाने से लाभ मिलने की संभावना है।
उपाय- हनुमान चालिसा का पाठ करें।
मूलांक 4- आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। किसी करीबी की मौजदूगी से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। आर्थिक कारणों से कुछ योजनाओं को रोकना पड़ सकता है। अयोग्य लोगों से दूर रहना बेहतर होगा। पिछले कुछ समय से चल रहा विरोध दूर होगा। घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा।
उपाय- माता लक्ष्मी की पूजा करें।
मूलांक 5- पिछले कुछ दिनों से चल रही परेशानी दूर होगी। निजी कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। किसी करीबी से उपहार मिल सकता है। कोई आपसे पैसे उधार मांग सकता है। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान संभव है। संपत्ति खरीदने का योग बन सकता है। बच्चों को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है।
उपाय- शिव चालिसा का पाठ करें।
मूलांक 6- बड़ों का स्नेह बना रहेगा। आप अपनी कमजोरियों को दूर करने का प्रयास करें। क्रोध और चिड़चिड़ापन हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। व्यावसायिक गतिविधियों का गंभीरता से मूल्यांकन करें। कामकाज के समय आलस हावी रहेगा।
उपाय- माता सरस्वती की पूजा करें।
मूलांक 7- भविष्य के लक्ष्य के प्रति आपके प्रयास सफल होंगे। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर होंगे। अप्रिय समाचार से संकेत है। खुद को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें। कठिन परिस्थिति में जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। चीजों को शांत तरीके से काम करने की कोशिश करें।
उपाय- भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाएं।
मूलांक 8- अपने समय का उपयोग करें। किसी भी तरह की अनिर्णय की स्थिति में काम से बचना बेहतर होगा। व्यापार के लिए समय अनुकूल है। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। लापरवाही लक्ष्य से भटका सकती है। अचानक से कोई खर्चा बढ़ सकता है।
उपाय- शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
मूलांक 9- उचित व्यवस्था बनाए रखने में आपकी रुचि रहेगी। युवा अपने करियर को लेकर जागरुक रहेंगे। आप पर झूठ बोलने का आरोप लग सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
उपाय- हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करें।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'