
Droupadi Murmu Oath Ceremony: द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ ले ली। प्रधान न्यायाधीश एनवी रमणा ने उनको संसद के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। मुर्मू का राष्ट्रपति बनना कई लिहाज से ऐतिहासिक है। आजादी के 75वें साल में देश का सर्वोच्च पद पहली बार आदिवासी समुदाय के किसी व्यक्ति को मिला है। मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की शख्सियत हैं। प्रतिभा पाटिल के बाद मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।
#WATCH President Droupadi Murmu inspects her first Guard of Honour after taking the oath, at Rashtrapati Bhavan in Delhi pic.twitter.com/T47qfSWHBu
— ANI (@ANI) July 25, 2022
राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के दौरान केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान, यूपी की गवर्नर आनंदीबेन पटेल, उत्तराखंड के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटेड), तेलंगाना गवर्नर और पुडचेरी एलजी डॉ. तमिलिसई साउंडराजन और गोवा गवर्नर पीएस श्रीधराई उपस्थित रहे।
संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य गणमान्य लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
;मुझे इस बात की संतुष्टि है कि जो लोग वर्षों से विकास से वंचित थे--गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी- मुझे अपने प्रतिबिंब के रूप में देख सकते हैं। मेरे नामांकन के पीछे गरीबों का आशीर्वाद है, यह करोड़ों महिलाओं के सपनों और क्षमताओं का प्रतिबिंब है।'
'राष्ट्रपति पद पर पहुंचना मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, यह भारत के हर गरीब की उपलब्धि है। मेरा नामांकन इस बात का प्रमाण है कि भारत में गरीब न केवल सपने देख सकते हैं बल्कि उन सपनों को पूरा भी कर सकते हैं।'
'मैं देश की पहला राष्ट्रपति हूं जिनका जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ है। स्वतंत्र भारत के नागरिकों के साथ हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हमें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।'
'सभी भारतीयों की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और अधिकारों के प्रतीक - संसद में खड़े होकर मैं आप सभी का नम्रतापूर्वक आभार व्यक्त करती हूं। इस नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए आपका विश्वास और समर्थन मेरे लिए एक बड़ी ताकत होगी।'
संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच 15वें राष्ट्रपति की शपथ ली।
निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से संसद के लिए रवाना हुए। निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शीघ्र ही भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।
निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी।
#WATCH | Delhi: Outgoing President Ram Nath Kovind and his wife Savita Kovind extend greetings to President-elect Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan.
— ANI (@ANI) July 25, 2022
(Video Source: Rashtrapati Bhavan) pic.twitter.com/DF6dN6iVNQ
#WATCH | President-elect #DroupadiMurmu pays tribute at Rajghat in Delhi. She will take oath as the 15th President of the country today.
— ANI (@ANI) July 25, 2022
(Video Source: Rashtrapati Bhavan Twitter account) pic.twitter.com/pen5zhVHwR
वीडियो: निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने आवास से राजघाट के लिए रवाना हुईं। वे आज संसद के सेंट्रल हॉल में देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।
#WATCH | Delhi: President-elect Droupadi Murmu leaves from her residence, for Rajghat. Later today, she will take oath as the 15th President of the country in the Central Hall of Parliament. pic.twitter.com/MBDFKDD6QG
— ANI (@ANI) July 25, 2022
भारत के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण समारोह से पहले ओडिशा में कारीगरों ने द्रौपदी मुर्मू को कुछ इस तरह शुभकामनाएं दीं।
1. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद: 26 जन 1950-13 मई 1962
2. सर्वपल्ली राधाकृष्णन: 13 मई 1962- 13 मई 1967
3. ज़ाकिर हुसैन: 13 मई 1967- 03 मई 1969
*वराहगिरि वेंकट गिरि: 03 मई 1969- 20 जुलाई1969
*मुहम्मद हिदायतुल्लाह: 20 जुलाई1969- 24अगस्त 1969
4. वराहगिरि वेंकट गिरि: 24अगस्त 1969- 24अगस्त 1974
5. फखरुद्दीन अली अहमद:24 अगस्त 1974- 11 फरवरी 1977
*बसप्पा दनप्पा जट्टी:11 फरवरी 1977- 25 जुलाई 1977
6. नीलम संजीव रेड्डी: 25 जुलाई 1977– 25 जुलाई 1982
7. ज्ञानी जैल सिंह:25 जुलाई 1982-25 जुलाई 1987
8. रामास्वामी वेंकटरमन: 25 जुलाई 1987- 25 जुलाई 1992
9. शंकर दयाल शर्मा:25 जुलाई 1992- 25 जुलाई 1997
10. कोच्चेरी रामण नारायणन:25 जुलाई 1997- 25 जुलाई 2002
11. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम: 25 जुलाई 2002-25 जुलाई 2007
12. प्रतिभा पाटिल:25 जुलाई 2007- 25 जुलाई 2012
13. प्रणब मुखर्जी:25 जुलाई 2012– 25 जुलाई 2017
14. रामनाथ कोविंद: 25 जुलाई 2017 - 25 जुलाई 2022
15. द्रौपदी मुर्मू: 25 जुलाई 2022 - कार्यरत
द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को शपथ ग्रहण करने वाली देश की 10वीं राष्ट्रपति हैं।
मुर्मू (64) ने गुरुवार को विपक्षी दलों के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को हराकर इतिहास रच दिया। उन्होंने निर्वाचक मंडल के 64 प्रतिशत से अधिक वैध मत प्राप्त किए और भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता। वे देश की 15वीं राष्ट्रपति बनेंगी।

समारोह से पहले, रिटायर हो रहे राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और निर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू संसद पहुंचेंगी। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख अधिकारी समारोह में भाग लेंगे।