
मल्टीमीडिया डेस्क। हालांकि, जो लोग वेजिटेरियन यानी शाकाहारी होते हैं उन्हें अंडे और मुर्गी का नाम सुनकर ही उबकाई आने लगती है। लेकिन, इसके बावजूद कुछ लोग हैं जो ऑमलेट देखकर सोचते हैं कि काश ये शाकाहारी होता तो हम भी इसे जमकर खाते। अगर आप भी उन लोगों में से हैं तो यह खबर आपके लिए है। जी हां, अगर आम भी ऑमलेट खाना चाहते हैं तो बिना अंडे का ऑमलेट बनाकर खा सकते हैं। आप सोच रहे होंगे ऑमलेट तो बनता ही अंडे से है तो फिर यह बिना अंडे के कैसे बन सकता है? इसका जवाब यह है कि ऐसा संभव है, अमेरिका की मशहरू पैनकेक और रेस्टोरेंट चेन ने शाकाहारी ग्राहकों को लुभाने के लिए कुछ समय पहले ही बिना अंडे का ऑमलेट बनाया था। यह ऑमलेट भी अकेले में नहीं बल्कि भारी मीडिया के सामने बनाकर दिखाया गया और प्रोटीन से भरा यह ऑमलेट पूरी तरह से शाकाहारी थी।
अगर आप भी इस शाकाहारी ऑमलेट को टेस्ट करना चाहते हैं तो इसे घर पर ही बना सकते हैं। वैसे इसे बनाने के कईं तरीके आपको इंटरनेट पर मिल जाएंगे लेकिन शाकाहारी ऑमलेट को असल ऑमलेट की तरह चाहते हैं तो यह मूंग के आटे और बेसन दोनों से अलग-अलग तरीके से बनाया जा सकता है।
अगर आप मूंग के आटे से वेज ऑमलेट बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको दो चम्मच मूंग का आटा, एक चम्मच बेसन, एक कटा हुआ प्याज, दो हरी मिर्च, एक चौथाई जिंजर पेस्ट, एक चौथाई चम्मच हरा धनिया, पानी और नमक लेना होगा। अगर आप आप इसे थोड़ा स्पाइसी बनाना चाहते हैं तो इसमें हरी मिर्च बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा थोड़ा सॉफ्ट और मजेदार बनाने के लिए केक बटर के अलावा काली मिर्च का पाउडर भी चाहिए होगा।
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आटे में काली मिर्च और नमक मिलाकर इसमें पानी डालिए। इसके बाद इसे हैंड ब्लैंडर से अच्छी तरह मिक्स कर लें और जब यह मिक्स्चर थोड़ा हल्का और फ्लफी हो जाए तो इसमें बची हुई चीजें मिला लें। इसके बाद नॉन स्टिक पैन पर तेल जालकर इसे वैसे ही फैला दें जैसे डोसे या ऑमलेट को फैलाते हैं। कम आंच पर सेक लें और एक या दो बार पलटने के बाद इसे 2-3 मिनट कम आंच पर रखें। पकने के बाद इसे कैचअप और हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
इसी तरह बेसन से भी इसे बनाया जा सकता है लेकिन उसमें मूंग के आटे की बजाय आपको मैदा या आम आटा यूज करना होता है वो भी एक चम्मच. इसके अलावा एक चौथाई चम्मच बैकिंग पाउडर डालकर सारी चीजें इसी तरह मिक्स कर वेज ऑमलेट बनाया जा सकता है।