
Jaggery water benefits: गुड़ का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, जिंक और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। सुबह खाली पेट गुड़ का पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। खाली पेट सेवन करने से इसके फायदे और भी बड़ जाते हैं। यह पाचन को दुरुस्त रखने के साथ कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं, खाली पेट गुड़ का पानी पीने के फायदे।
इम्युनिटी होता है बूस्ट
गुड़ में विटामिन-सी, मैग्नीशियम, विटामिन-बी6 बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं। यह एंटी आक्सीडेंट गुणों से भरपूर है। यह इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है। सुबह खाली पेट गुड़ का पानी पीने से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। धीरे-धीरे इसके सेवन से शरीर ताकतवार बनने लगता है।
वजन घटाने में मददगार
गुड़ का स्वाद मीठा होता है, लेकिन यह वजन घटाने के लिए कारगर माना जाता है। इसमें मौजूद पोटैशियम वजन घटाने में सहायक है। वेट लास जर्नी में खाली पेट गुड़ का पानी पी सकते हैं। इससे काफी फायदा मिलेगा।
बढ़ाता है खून
गुड़ का पानी आयरन की कमी को दूर करता है। इसके सेवन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता मिलती है। जिन लोगों को एनिमिया की समस्या है, अपने डाइट में गुड़ को शामिल कर सकते हैं। धीरे-धीरे इसके सेवन से खून बढ़ने लगेगा।
बाडी को डिटाक्स करता है
गुड़ का पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद है।
सबसे पहले पैन में पानी लें, इसमें गुड़ का टुकड़ा डालें, फिर इसे उबाल लें, गुड़ को अच्छी तरह से गलने दें। अब इस पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। गुड़ के पानी में नींबू का रस मिलाएं, फिर इसका सेवन करें। यह स्वादिष्ठ भी रहता है।