Rewa Lok Sabha Election Result 2024 : भाजपा से जनार्दन मिश्रा व कांग्रेस से नीलम अभय मिश्रा में मुकाबला
MP Rewa Chunav Result 2024: डॉ. राम मनोहर लोहिया की सक्रियता से समाजवादी विचारधारा से ओतप्रोत इस लोकसभा सीट की अपनी अलग पहचान है।
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 03 Jun 2024 02:18:08 PM (IST)
Updated Date: Tue, 04 Jun 2024 05:51:43 AM (IST)
HighLights
- MP, Rewa Election Result 2024: बसपा का पहला सांसद बनने का कीर्तिमान स्थापित किया था।
- Rewa Lok Sabha Election Result 2024: चुनाव जीतकर 3 बार सांसद बनाने का काम बसपा ने किया।
- Madhya Pradesh, Rewa Lok Sabha Seat Result:रीवा लोकसभा सीट सदैव ही अपने परिणामों को लेकर सुर्खियों में रही।
रीवा लोकसभा चुनाव-2024 : रीवा में कुल 18 लाख 52 हज़ार 126 मतदाता हैं। 9,66,936 पुरुष, 8,85,176 महिलाएं तथा 14 थर्ड जेंडर शामिल हैं। विंध्य क्षेत्र की राजधानी रही रीवा लोकसभा सीट सदैव ही अपने परिणामों को लेकर सुर्खियों में रहा है। भाजपा से जनार्दन मिश्रा एवं कांग्रेस से नीलम अभय मिश्रा आमने सामने रहे। बताते चलें कि डॉ. राम मनोहर लोहिया की सक्रियता से समाजवादी विचारधारा से ओतप्रोत इस लोकसभा सीट की अपनी अलग पहचान है।
लोकसभा चुनाव 2019 पर एक नजर
Rewa Lok Sabha Result 2024: 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा से जनार्दन मिश्रा व कांग्रेस से सुंदरलाल तिवारी चुनाव मैदान में थे। जनार्दन मिश्रा को 583,745 व सुंदरलाल तिवारी को 270,938 वोट मिले थे। जनार्दन मिश्रा ने तकरीबन 3.5 लाख मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को पराजित किया था। 991 में आयोजित हुए लोकसभा चुनाव में भीमसेन पटेल चुनाव जीतकर बसपा का पहला सांसद बनने का कीर्तिमान स्थापित किया था। रीवा जिले में रीवा लोकसभा सीट में 1996 एवं 2009 का चुनाव जीतकर 3 बार सांसद बनाने का काम बसपा ने किया।