
मंडला (नईदुनिया प्रतिनिधि)। भगवान बुद्ध की 2465वीं जयंती शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर चौक में अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद अध्यक्ष एवं दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के द्वारा मनाई गई। सर्वप्रथम तथागत भगवान बुद्ध के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा बौद्ध उपासक अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद अध्यक्ष एवं दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष अमरसिंह झारिया द्वारा बुद्ध वंदना, धम्म वंदना, संघ वंदना, त्रिशरण पंचशील पाठ उपस्थित बौद्ध उपासक से कराया गया, तथागत की उपलब्धियां गिनाई । पूर्णिमा के दिन ही बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ एवं सिद्धार्थ तथागत हुए। बोधगया में बोधिवृध के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ । उन्होंने सबसे पहले सम्यक दृष्टि, सम्यक वाक, सम्यक कर्म, सम्यक आजीविका, सम्यक स्मृति आदि दस पारमिताओं से अवगत कराया। उन्होंने दुख से मुक्ति का मार्ग भी बताया। बुद्ध जयंती के अवसर पर परिषद अध्यक्ष अमरसिंह झारिया, बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेन्द्र चौधरी, मेहरचंद बघेल, सुरेश कुमार चौधरी, अनिल मेहरा, नगरपालिका के निरीक्षक श्यामाचरण चौधरी, अभिषेक झारिया, एके विक्रांत, अविनाश चौधरी आदि उपस्थित रहे। उन्होंने सबसे पहले सम्यक दृष्टि, सम्यक वाक, सम्यक कर्म, सम्यक आजीविका, सम्यक स्मृति आदि दस पारमिताओं से अवगत कराया। उन्होंने दुख से मुक्ति का मार्ग भी बताया। बुद्ध जयंती के अवसर पर परिषद अध्यक्ष अमरसिंह झारिया, बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेन्द्र चौधरी, मेहरचंद बघेल, सुरेश कुमार चौधरी, अनिल मेहरा, नगरपालिका के निरीक्षक श्यामाचरण चौधरी, अभिषेक झारिया, एके विक्रांत, अविनाश चौधरी आदि उपस्थित रहे।