
Names Of Localities Of Jabalpur : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। क्या आप जानते हैं जबलपुर यानि संस्कारधानी अपने में एक और उपलब्धि समेटे हुए है। शहर के कुछ मोहल्लों के नामों को सुनकर अंग्रेजों के नामों की याद आ जाती है। जानते हैं क्यों, हम बताते हैं क्योंकि इनका संबंध ही उन्हीं से है। इतिहास से संबंध होने के कारण एक और उपलब्धि कह सकते हैं।
उपरैनगंज
1817 में मराठों से जबलपुर जितने वाले मेजर ओब्रायन के नाम पर ओब्रायन गंज रखा गया था। जो चलन में उपरैन गंज हो गया।
निवाड़ गंज
डब्लू निम्हाई 23 सितम्बर 1858 से 6 अक्टूबर 1859 और बाद में कैप्टन बनने के बाद फरवरी 1861 से मई 1865 तक जबलपुर में डिप्टी कमिश्नर रहे। उनके नाम पर निम्हाई गंज बना जो बाद में निवाड़ गंज बना ।
लार्ड गंज
लार्ड विलियम बेंटिक सन 1833 में जबलपुर आये थे,जिस स्थान पर उनको टेंट लगा कर रुकवाया गया था उसी स्थान को लार्ड गंज कहा जाता है।
मिलौनीगंज
1818 जबलपुर के पहले कमिश्नर सी ए मिलोनी बने। उन्ही के सरनेम जोड़ कर मिलौनीगंज बना। वह इसी इलाके में निवास करते थे।
मेकाडम गंज
मेजर जनरल मेकाडम 1843 से 1851 तीन बार डिप्टी कमिश्नर रहे। इन्ही के नाम मेकाडम गंज बना जो बाद में मुकादम गंज बना गया।
नेपियर टाउन
एलन बर्टर नेपियर 17 नबम्बर 1912 से 22 फरवरी 1913 डिप्टी कमिश्नर रहे। उनके नाम पर नेपियर टाउन पड़ा।
रसल चौक
ई एल रसल कमिश्नर ऑफिस में सुप्रिडेंट थे । उनके नाम से रसल चौक पड़ा।
जोन्स गंज
डब्यू बी जोन्स कुछ समय के लिय डिप्टी कमिश्नर थे तब वे विक्टोरिया के सामने रहते थे ।उसे ही जोन्स गंज कहा जाता है।
राइट टाउन
आर्थर राइट,राजा गोकुल दास के पुतली घर मे मैनेजर एवं परफेक्ट पाटरी में डारेक्टर थे । उनके नाम पर राइट टाउन बना।
पेन्टी नाका
एम .एम .पेंटी की विक्ट्री हाउस के नाम से मोटर तथा पार्ट्स की दुकान थी जिनके नाम से पेन्टी नाका बन गया।