
जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। सर्दी अब तेजी से बढ़ रही है और लोग दिन में भी ठंड से ठिठुरने लगे हैं। उत्तरी बर्फीली हवाओं का असर यहां भी महसूस किया जाने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के असर से वातावरण में ठंडक का अहसास बढ़ गया है। अगले 48 घंटे तक इसी तरह मौसम बना रहेगा। इसी के साथ ही एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर सहित पहाड़ी इलाकों बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। आने वाले दिनों में जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में शीतलहर चलने की भी संभावना है।
चार से पांच किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आ रही उत्तरी ठंडी हवाओं के कारण वातावरण में ठंड का असर बढ़ गया है। एक दिन पहले रविवार को भी सुबह से शाम तक वातावरण में ठंडक घुली रही। दिन का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, वहीं रात का न्यूनतम 09.5 डिग्री रहा। पिछले चार दिनों से जिस तरह ठंड का असर बढ़ रहा है उसे देखते हुए ये संभावना जताई जाने लगी है कि नवंबर माह में ही ठंड कहर बरपाने लगेगी। मौसम विभाग ने भी शीतलहर चलने की संभावना जताई है।
ठंड से बचने आग का सहारा ले रहे लोग-
जोर पकड़ रहे जाड़े से बचने के लिए लोग जहां गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे हैं, वहीं आग का सहारा भी ले रहे हैं। खुले आसमान के नीचे रहने वाले लोग कचरा, पन्नाी जलाकर ठिठुरन दूर कर रहे हैं। नगर निगम द्वारा अभी तक कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे आ गया है।
-------------
तापमान
अधिकतम 25.7
न्यूनतम 09.1
आर्द्रता - 71- 59
पूर्वानुमान
न्यूनतम तापमान में गिरावट आने और जबलपुर सहित संभाग के जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है।
पूर्वानुमान - अधिकतम - न्यूनतम
जबलपुर
21 नवंबर -27.0 - 10.0
22 नवंबर - 27.0 - 11.0
कटनी
21 नवंबर - 27.1- 14.2
22 नवंब - 27.3 - 14.0
मंडला
21 नवंबर- 27.0 - 08.0
22 नवंबर -27.0 - 09.0