Bhopal News: नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम में मिसेज सेंट्रल इंडिया नेहा तिवारी का ताज चोरी
नेहा पिछले करीब दस वर्षों से माडलिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने बीते वर्षों में कई माडलिंग के खिताब जीते हैं। अगले महीने नेहा कोरिया में आयोजित होने वाली सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
Publish Date: Sun, 15 Sep 2024 08:34:35 PM (IST)
Updated Date: Sun, 15 Sep 2024 08:34:35 PM (IST)
मॉडल नेहा तिवारी।HighLights
- भोजपुर क्लब में आयोजित हुआ था नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम।
- मिसेज सेंट्रल इंडिया नेहा सौंदर्य स्पर्धा में भाग लेने कोरिया जाएगी।
- हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस तालाश में जुटी है।
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर की मॉडल नेहा तिवारी का भोजपुर क्लब में ताज चोरी हो गया है। नेहा मिसेज सेंट्रल इंडिया हैं और वे शुक्रवार को भोजपुर क्लब में आयोजित नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम में अपना ताज पहनकर गई थीं। इस कार्यक्रम के दौरान ही नेहा ने अपना ताज सिर से उतारकर पास में रखा था।
कुछ देर बाद उनका ताज चोरी हो गया। रविवार को नेहा ने हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस क्लब के सीसीटीवी फुटेज देख रही है साथ ही स्टाफ से पूछताछ कर रही है। नेहा ने बताया कि दिसंबर 2023 में उन्होंने यह खिताब जीता था।
चूंकि ताज का वजन अधिक होता है और उसे लंबे समय तक सिर पर नहीं पहना जा सकता है, इसीलिए उसे उतारकर पास में रख दिया था। पांच-सात मिनट बाद देखा तो वह गायब हो चुका था। नेहा पिछले करीब दस वर्षों से माडलिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने बीते वर्षों में कई माडलिंग के खिताब जीते हैं। अगले महीने नेहा कोरिया में आयोजित होने वाली सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।