जिले में कोरोना ब्लास्ट, 30 मरीज मिले
जिले में कोरोना तेजी से फैल रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में 30 मरीज एक साथ संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही अशोकनगर जिले में कोविड मरीजों की संख्या 84 पर पहुंच गई है। इन सभी मरीजों को फिलहाल होम क्वारंटाइन ही किया जा रहा है।
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 05 Apr 2021 09:09:46 PM (IST)
Updated Date: Mon, 05 Apr 2021 09:09:46 PM (IST)
- अब जिले में हो गए 84 कोरोना मरीज
अशोकनगर (नवदुनिया प्रतिनिधि)। जिले में कोरोना तेजी से फैल रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में 30 मरीज एक साथ संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही अशोकनगर जिले में कोविड मरीजों की संख्या 84 पर पहुंच गई है। इन सभी मरीजों को फिलहाल होम क्वारंटाइन ही किया जा रहा है। जिले में अब तक कोविड-19 के 1232 प्रकरण हैं। कोविड 19 से होने वाली मृत्यु 17 हैं। जिले में अब कोविड-19 के 54 एक्टिव केस थे। इनमें अशोकनगर में 52 तथा अन्य जिलों में 02 मरीज भर्ती हैं। अब तक कुल स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 1161 है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित अब तक 73414 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। लिए गये सैम्पलों में से कुल 73269 सेम्पलों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। सोमवार को आई जांच में 30 लोग संक्रमित मिले हैं। इससे पहले रविवार को 11 मरीज संक्रमित मिले थे। अब तेजी से आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. हिमांशु शर्मा ने बताया कि कोविड मरीजों को होम क्वारंटाइन किया जा रहा है।