• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवजोत सिंह सिद्धू के डाइट से कैंसर ठीक होने के दावे पर 850 करोड़ का मानहानि नोटिस, सात दिन में मांगे दस्तावेज

छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को 850 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। सिद्धू ने दावा किया था कि उनकी...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Tue, 26 Nov 2024 09:50:34 PM (IST)Updated Date: Wed, 27 Nov 2024 07:52:02 AM (IST)
नवजोत सिंह सिद्धू के डाइट से कैंसर ठीक होने के दावे पर 850 करोड़ का मानहानि नोटिस, सात दिन में मांगे दस्तावेज
छग सिविल सोसाइटी के संयोजक डा कुलदीप सोलंकी।

HighLights

  1. सिद्धू ने दावा किया कि पत्नी ने चौथे चरण के कैंसर को 40 दिनों में बिना दवाई के ठीक किया।
  2. सिविल सोसाइटी ने इसे मरीजों के लिए खतरनाक बताया और प्रमाणित दस्तावेज की मांग की।
  3. डॉक्‍टर ने सात दिनों में दावे का सबूत न पेश करने पर 850 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को छत्‍तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने 850 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा है। सोसाइटी के संयोजक डॉ कुलदीप सोलंकी का कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू द्वारा कैंसर के चाैथे स्टेज की बीमारी को चालीस दिनों में मात देने का दावा किया। सिद्धू ने दावा किया है कि बिना ऐलोपथी दवाओं के ही सिर्फ अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में परिवर्तन कर उनकी पत्नी ने कैंसर को मात दी है।

सोसाइटी का कहना है कि कैंसर मरीजों काे भ्रमित किया जा रहा है। जिसे सुनकर देश-विदेश के कैंसर ग्रसित मरीजों में भ्रम और ऐलोपैथी मेडिसिन से उनका विश्वास उठ रहा है। डॉक्टर सोलंकी का कहना है कि उनके पास सारे दस्तावेज मौजूद हैं, लेकिन मरीज की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए इसे सामने नहीं ला रहे हैं।


इन सभी मामलों पर स्पष्टीकरण की मांग करते हुए सोसाइटी ने लीगल नोटिस भेजकर सात दिनों के भीतर इलाज के डाक्यूमेंट पेश करने और माफी मांगने की मांग की है। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो 100 मिलियन डालर यानी कि 850 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का दावा किया जाएगा।

सोसाइटी ने यह रखी मांगें

1. स्वास्थ्य को लेकर आपके पति के दावे क्या आप उनके बयान का पूर्ण समर्थन करते हैं?

2. एलोपैथी मेडिसिन का जो इलाज विभिन्न अस्पतालों में उन्होंने करवाया है उनके इलाज उपचार से आपको कोई भी लाभ नहीं हुआ है?

3. कैंसर फ्री होने में सिर्फ डाइट, नींबू पानी, तुलसी पत्ता, हल्दी, नीम पत्ता का ही सेवन का ही लाभ, किसी मेडिसिन का कोई उपयोग नहीं है?

यदि आप अपने पति के दावे का समर्थन करते हैं तो वे सभी प्रमाणित दस्तावेज हमें 7 दिनों के भीतर उपलब्ध कराएं। जिनसे यह साबित हो कि आपने महज 40 दिनों में बिना मेडिसिन लिए, बिना चिकित्सकीय सहायता के मात्र डाइट में बदलाव कर चौथे स्टेज के कैंसर को मात देकर कैंसर फ्री हो गई हैं।

स्पष्टीकरण की भी रखी मांग

छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने लिखा है कि, नवजोत कौर सिद्धू अपने पति के दावों के समर्थन में कोई प्रमाणित दस्तावेज या चिकित्सकीय प्रमाण नहीं रखते हैं को प्रेस वार्ता कर स्पष्टीकरण दें। क्योंकि, इससे बाकी कैंसर मरीजों को भ्रम हो रहा है और वे अपनी मेडिसिन, इलाज और चिकित्सकीय उपचार छोड़कर नवजोत सिंह सिद्धू के कथनों पर भरोसा कर अपने जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं।