
अंबिकापुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में नौ व 10 अप्रैल को ग्रीष्म लहर की चेतावनी दी है। किसानों के साथ लोगों को इससे बचने का सुझाव भी दिया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के साथ अंबिकापुर में धूप तीखी हो चुकी है। इस बीच शुक्रवार को संभाग मुख्यालय अंबिकापुर का तापमान सर्वाधकि 39.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान रहा। तेज गर्मी के कारण दोपहर में शहर में सन्ना्ाटा नजर आने लगा है। चिलचिलाती धूप के कारण लोग घरों में दुबके हैं। अगले 48 घंटे के दौरान तापमान 42 डिग्री पार होने की भी संभावना है। घर के भीतर भी लोग गर्मी से बैचैन रहे। अब तक पंखों ने साथ दिया था पर लोगों को बंद पड़े कूलर,एसी चालू करने लगे हैं। सीजन में पहली गर्मी का एहसास हुआ है। मौसम में परिवर्तन से लोगों का स्वास्थ्य भी बिगड़ रहा है।
क्या है ग्रीष्म लहर-
मौसम विज्ञानियों ने जो ग्रीष्म अलर्ट जारी किया है उसमें कई चेतावनी दी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक ग्रीष्म लहर का तात्पर्य तेज गर्म हवा चलने से है। आगामी दिनों में गर्म हवा चलनी तय है जो लोगों को लू का एहसास कराएगी।
ग्रीष्म लहर में बरतें ये सावधानियां-
0 किसान भाई खेतों में काम करते वक्त पर्याप्त पानी पीये चाहे प्यास न भी लगे तो भी पानी का सेवन करते रहें।
0 प्राथमिक चिकित्सा पेटी बनाएं।
0 तरल पेय में लस्सी, पसिया, नींबू पानी, छाछ, मट्ठा, नारियल पानी, ओआरएस आम पना, सत्तू, चीनी नमक घोल, इलेक्ट्राल पाउडर, सत्तू घोल का सेवन करें।
0 हल्के, ढीले रंग के सूती वस्त्र पहनें।
0 बीमार बच्चों, बुजुर्गों को घर के भीतर रहने दे क्योंकि वे सबसे ज्यादा गर्मी के शिकार होते हैं।
0 बाहर जाने पर सनस्क्रीन लगाएं, आंखों में चश्मे, सिर को ढंकने छतरी या टोपी का सहारा लें
0 खाना खाने के तत्काल बाद स्नान न करें। प्रतिदिन सुबह एवं शाम को स्नान करें।
0 तेज पंखा, कूलर, एसी से निकल कर तत्काल धूप या गर्म हवा के संपर्क में न आएं।
0 धूप से आने के बाद तत्काल पानी न पीएं। तेज हवाओं के साथ ग्रीष्म लहर के दौरान बाहर जाने से बचे ।
0 उच्च खनिज लवण एवं प्रोटीन युक्त भोजन ग्रहण करें किन्तु उच्च प्रोटीन युक्त भोजन, नमकीन, मसालेदार, तला भोजन एवं बासी खाने से बचें तथा शराब, चाय, काफी, कार्बोनेट कोल्ड्रिंक सेवन से बचें।
0 अधिक चमकीले बल्ब के उपयोग से बचें क्योंकि यह गर्मी उत्पन्ना् कर सकता है।
0 प्याज, खीरा, तरबूज, खरबूज सलाद, नमक व जीरा का सेवन करें।
0 चक्कर आने, उल्टी, कमजोरी महसूस हो या लू लगने की स्थिति में चिकित्सकों से संपर्क करें।