UP News: यूपी के बागपत में नहर में मिला युवक का शव, हाथ पर बना था ‘महाकाल’ का टैटू... पुलिस हुई चकरघिन्नी
Baghpat News: हाल के दिनों में बागपत में और भी अज्ञात शव मिले हैं। पुलिस को उनकी पहचान पता लगाने में भी सफलता हासिल नहीं हुई है। पुलिस की नाकामी के बीच इलाके में लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
Publish Date: Sat, 12 Jul 2025 12:40:42 PM (IST)
Updated Date: Sat, 12 Jul 2025 06:08:55 PM (IST)
सांकेतिक तस्वीरHighLights
- पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- युवक के शरीर पर नहीं कोई निशान
- शव कहीं से बहकर आने की आशंका
जागरण, बागपत, Baghpat News: बावली गांव के पास नहर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उसकी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। उसके हाथ पर ‘महाकाल’ गुदा है। उसकी मौत के कारण का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास में लगी है।
वहीं, पूर्व में कई महिला-पुरुषों के शव विभिन्न स्थानों पर मिल चुके हैं, जिनमें से कई की मौत अभी तक राज बनी हुई है। ताजा मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि ग्राम बावली से बरवाला जाने वाले रास्ते पर पुल के निकट नहर में शुक्रवार सुबह करीब 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। मौके पर राहगीर एकत्र हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
![naidunia_image]()
डूबने से हुई होगी मौत… पुलिस को अंदेशा
- बड़ौत कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और युवक के शव को कब्जे में लिया। युवक की मौत को लेकर क्षेत्र के लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
- सीओ विजय कुमार तोमर का कहना है कि युवक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। हाथ पर महाकाल गुदा हुआ है।
- प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवक का शव पानी में बहकर आया है। उसकी डूबने से मृत्यु हुई है। उसकी मौत के कारण का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। उसकी पहचान के पुलिस ने काफी प्रयास किए, लेकिन पता नहीं चल पाया।
- बता दें कि पूर्व में जनपद में विभिन्न स्थानों पर कई महिला-पुरुषों के शव मिल चुके हैं। जिनकी पुलिस पहचान भी नहीं कर पाई है। एक सप्ताह पहले रमाला थाना क्षेत्र में कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन के निकट जामुन के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव मिला था।
कुछ समय पहले ग्राम पाली के निकट दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे एक एक युवती का जला हुआ शव मिला था। ग्राम सूजरा गांव में एक युवक का रजवाहे में गठरी में बंधा हुआ शव भी मिल चुका है।