• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sushant Rajput Live Updates: बांद्रा पुलिस ने CBI को सौंपे मामले से जुड़े दस्तावेज

Sushant Rajput Live Updates: सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में CBI की टीम ने मुंबई पहुंचकर जांच का काम शुरू कर दिया है।

By Kiran K WaikarEdited By: Kiran K Waikar
Publish Date: Fri, 21 Aug 2020 10:09:02 AM (IST)Updated Date: Fri, 21 Aug 2020 01:04:21 PM (IST)
Sushant Rajput Live Updates: बांद्रा पुलिस ने CBI को सौंपे मामले से जुड़े दस्तावेज

Sushant Rajput Live Updates: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने मुंबई पहुंचकर जांच का काम शुरू कर दिया है। सीबीआई ने गवाहों से पूछताछ का क्रम शुरू कर दिया। सीबीआई की एक टीम मामले से जुड़े दस्तावेजों को हासिल करने के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं। एसी नुपूर प्रसाद की अगुवाई वाले इस दल ने डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से बात की। इसके बाद मामले से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंपे गए।

इन दस्तावेजों में फॉरेंसिक रिपोर्ट, पोस्टमार्टम, पंचनामा रिपोर्ट, 56 लोगों के बयान, ऑटोप्सी रिपोर्ट, सुशांत के तीन मोबाइल, लैपटॉप, फांसी के लिए उपयोग में लाया गया हरा कपड़ा, सुशांत के शव पर मौजूद कपड़े, मोबाइल की CDR रिपोर्ट, पुलिस की केस डायरी, बेड पर रखे कंबल, कप जिसमें जूस पिया, सीसीटीवी, डीवीआर, कैमरा, स्पॉट की फॉरेंसिक रिपोर्ट शामिल है। इसके अलावा बिल्डिंग के 13 और 14 जून की सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे गए।


Mumbai: CBI team investigating #SushantSinghRajput case, moves from the office of DCP Zone 9 Abhishek Trimukhe, to Bandra Police station. Some documents also being brought to the Police Station. pic.twitter.com/BNe4lRdQbt

— ANI (@ANI) August 21, 2020

सीबीआई की एक टीम मुंबई पुलिस से इस केस से जुड़े दस्तावेज एकत्रित करेगी। सीबीआई टीम की रात 12 बजे तक मीटिंग हुई और रणनिति तय हुई। सीबीआई टीम सुशांत राजपूत के कुक नीरज को पूछताछ के लिए DRDO गेस्ट हाउस ले गई। इस मामले के महत्वपूर्ण गवाह नीरज से पूछताछ शुरू कर दी गई है।

#WATCH Mumbai: CBI team brings an unidentified person related to #SushantSinghRajput case, to the guesthouse where they are staying, for questioning. pic.twitter.com/sumv7kCpak

— ANI (@ANI) August 21, 2020

इस बीच, बीएमसी ने कहा है कि सुशांत मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची सीबीआइ टीम को क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने जांच अधिकारियों को क्वारेंटाइन के नियमों से छूट दिए जाने का अनुरोध किया था, इसलिए उन्हें इससे छूट दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीएमसी ने बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को क्वारेंटाइन कर दिया था।

सीबीआई की मुंबई स्थित एंटी करप्शन विंग के डीआईजी Suvez Haque को नोडल ऑफिसर बनाया गया है और वे सीबीआई तथा मुंबई पुलिस के बीच समन्वय का काम देखेंगे। उन्होंने मुंबई पुलिस से केस फाइल्स और दस्तावेज हासिल करने के लिए संपर्क कर लिया है। सीबीआई की SIT टीम की कमान सीनियर आईपीएस अधिकारी मनोज शशिधर संभालेंगे। इस टीम में DIG गगनदीप गंभीर, एसपी नुपूर प्रसाद और डीएसपी अनिल कुमार यादव शामिल है।

SIT टीम को दो हिस्सों में बांटा गया है। एक टीम गवाहों के बयान दर्ज करेगी और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके परिजनों से पूछताछ करेगी। दूसरी टीम फोरेंसिक सबूत एकत्रित करेगी और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर्स से मुलाकात करेगी। सीबीआई टीम द्वारा मुंबई पुलिस द्वारा की गई जांच का आंकलन भी किया जाएगा।