लघु नारियल आकार में सामान्य से छोटा होता है। आइए जानते है श्रीफल को घर में रखने से कौन से चमत्कारी फायदे मिलते है?
श्रीफल यानी लघु नारियल का हिंदू धर्म में खास महत्व होता हैं। हवन-पूजन से लेकर किसी शुभ कार्य की शुरुआत में नारियल फोड़ने की परंपरा रही है।
भगवान विष्णु की प्रिय चीजों में नारियल का पेड़, मां लक्ष्मी और कामधेनु शामिल है। धरती पर अवतार के समय भी भगवान विष्णु अपने साथ यहीं 3 चीजें ले आए थे।
नारियल के पेड़ पर उगने वाले फल को भगवान विष्णु से जोड़कर भी देखा जाता हैं। श्रीहरि के प्रिय इस फल को इसलिए भी श्रीफल कहा जाता है।
श्रीहरि की अर्धांगिनी मां-लक्ष्मी उस घर में जरूर वास करती है, जहां श्रीफल रखा होता है। श्रीफल को लगभग सभी मांगलिक कार्यों में खास जगह दी जाती है।
अक्सर लोग नवरात्रि की पूजा के समय भी श्रीफल को अपने घर में रख लेते है। घर में श्रीफल को रखने से बरकत और खुशहाली आती हैं।
यदि आप किसी आर्थिक परेशानी से जूझ रहे है तो घर में श्रीफल को जरूर रखें। ऐसा करने से आर्थिक समस्या दूर होगी और जीवन में सुख-शांति आती है।
व्यापार में लाभ पाने के लिए गुरुवार के दिन 1 नारियल लेकर सवा मीटर पीले वस्त्र में रखकर एक जनेऊ से उसे लपेटे और पीली मिठाई के साथ विष्णु मंदिर में संकल्प लेकर चढ़ा दें। व्यापार में मुनाफे के लिए यह बेहद लाभकारी उपाय है।