प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन क्या जानते हैं कि एक दिन कितना प्रोटीन का सेवन करना चाहिए-
अगर आप रोजाना प्रोटीन का सेवन करते हैं, तो इससे मांसपेशियों को मजबूत बनाने, दर्द से राहत और शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
एक स्वस्थ व्यक्ति को अपने वजन के अनुसार 0.8 ग्राम प्रोटीन का रोजाना सेवन करना लाभदायक हो सकता है।
बच्चे अगर प्रोटीन का सेवन करते हैं, तो इससे उनके मानसिक विकास, हड्डियों को मजबूत बनाने और स्वस्थ रहने में मदद मिल सकती है।
अगर आप शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करना चाहते हैं, तो ऐसे में अंडे, मछली और चिकन का सेवन कर सकते हैं।
शाकाहारी लोगों के लिए दालें, चनें, दूध, दही, सोया और नट्स का सेवन करना फायेदमंद हो सकता है।
अगर आपको शरीर में प्रोटीन की कमी महसूस होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com